ऐसा माना जाता है कि मनीप्लांट लगाने से घर में धन की बढ़ोत्तरी होती है। इसीलिए हर कोई अपने घर में एक मनीप्लांट ज़रूर लगता है। कहा ये भी जाता है कि यह पौधा घर में पॉजिटिव एनर्जी लाता है। लेकिन मनीप्लांट को सही दिशा में न लगाया जाए या इसका रख-रखाव ठीक तरीके से ना किया जाये तो ये नुकसान भी पहुंचा सकता है। इसीलिए ज़रूरी है कि मनीप्लांट को सही दिशा में लगाया जाए और इसे कभी सूखने ना दें। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस पौधे के लाभों को प्राप्त करने के लिए नियम बताएं गए हैं।
मनीप्लांट को हमेशा दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाएं। इसे कभी भी उत्तर-पूर्व और पूर्व-पश्चिम दिशा में ना लगाएं।
दक्षिण-पूर्व दिशा हमेशा भगवान गणेश की होती है, इसीलिए इस जगह पौधा लगाने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है।
उत्तर-पूर्व सबसे नकारात्मक जगह होती है। इसीलिए इस जगह सिर्फ मंदिर या फिर तुलसी का पौधा ही लगाया जाता है। इसे ईशान दिशा भी कहते हैं।
मनीप्लांट को कभी भी घर के बाहर ना लगाएं। मान्यता है कि इसे सिर्फ घर के अंदर लगाने से ही लाभ होता है।
इसे कभी भी सूखने ना दें। जब भी इसकी पत्तियां हल्की होने लगे तो फटाफट निकाल दें।
ऐसा भी माना जाता है कि हमेशा मनीप्लांट की पत्तियां ऊपर की तरफ बढ़नी चाहिए, कभी भी नीचे जमीन को नहीं छूनी चाहिए। इसीलिए आपने देखा होगा कि इस पौधे को डंडे के सहारे ऊपर बढ़ाया जाता है।
ऐसा माना जाता है कि ये पौधा जितना हरा रहेगा घर में धन की बढ़ोत्तरी उतनी ही होगी।


No comments:
Post a Comment