Buy Fast Growing Plants

Buy Fast Growing Plants
Buy Fast Growing Plants

Saturday, September 8, 2018

आइये जाने मनीप्लांट को किस दिशा में लगाना चाहिए ताकि आप बन जाये अमीर


घर में बहुत सारे पौधे लगाए जाते हैं। जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। घर में मनीप्लांट का पैधा लगाने से सुख-समृद्धि के  आगमान में बढ़ौतरी होती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार मनीप्लांट को सही दिशा में न लगाया गया है तो आर्थिक नुक्सान झेलना पड़ता है।

मनीप्लांट को ईशान कोण (उत्तर-पूर्व) दिशा में न रखें। यह दिशा इसके लिए नकारात्मक मानी जाती है। इस दिशा में मनीप्लांट रखने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। इसके साथ ही स्वास्थ्य अौर रिश्तों पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।



मनीप्लांट की बेलें जमीन पर फैलाने से घर में कई प्रकार के नुक्सानों को झेलना पड़ता है। 



घर के बाहर मनीप्लांट का पौधा न लगाकर इसे अंदर लगाना शुभ होता है। मनीप्लांट के पौधे को गमले या बोतल में भी लगा सकते हैं। 



मनीप्लांट के पत्ते मुरझाए अौर सफेद नहीं होने चाहिए। ये अशुभ माना जाता है। प्रतिदिन मनीप्लांट के पौधे को पानी दें। मुरझाई अौर सफेद पत्तियों को काट देना चाहिए।



घर में मनीप्लांट लगाने से धन के आगमन में बढ़ौतरी होती है। मनीप्लांट से न सिर्फ धन में बढ़ौतरी होती है अपितु रिश्तों में मधुरता भी आती है। इसे पूर्व-पश्चिम दिशा में लगाने से दांपत्य जीवन में तनाव पैदा होता है।



घर में मनीप्लांट को आग्नेय कोण अर्थात दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना उचित माना जाता है। इस दिशा के देवता श्री गणेश हैं इसलिए यहां मनीप्लांट रखने से सुख-समृद्धि में बढ़ौतरी होती है।









No comments:

Post a Comment