Buy Fast Growing Plants

Buy Fast Growing Plants
Buy Fast Growing Plants

Friday, September 7, 2018

आइये जाने तुलसी का पौध कैसे लगाएं, कहाँ लगाएं और किस दिन लगाएं


हिन्दू धर्म में पेड़-पौधों को सदैव से ही पूजनीय माना जाता रहा है। फिर चाहे वह तुलसी का पौधा हो या केले का पौधा। हिन्दू धर्म एक ऐसा धर्म है जिसमें पेड़-पौधों को केवल पेड़-पौधा न मानकर उनमें ईश्वर की कल्पना की जाती है। जहाँ तुलसी के पौधे में देवी लक्ष्मी का वास माना जाता है तो वही केले के पेड़ में भगवान विष्णु का। यही कारण है आज भी हिन्दू धर्म में पीपल के पेड़ को काटना भगवान को नाराज करने के समान माना जाता है।





तुलसी का पौधा लगाने से क्या होता है :-



तुलसी के पौधे को घर में लगाने से सकारात्मक परिणाम तभी प्राप्त होंगे, जब आपने तुलसी के पौधे को अपने घर में पूरे विधि-विधान से लगाया हो। तुलसी के पौधे को घर में लगाते समय आपको समय, दिशा और तरीका तीनों का ध्यान रखना अति आवश्यक है।



आपके लिए यह जानना अति आवश्यक है कि तुलसी का पौधा कहाँ लगाएँ, तुलसी का पौधा कैसे लगाएँ, तुलसी का पौधा किस दिन लगाएँ। 

तुलसी का पौधा कहाँ लगाएँ :-



तुलसी का पौधा बहुत ही चमत्कारी पौधा है। इसका चमत्कार तभी देखने को मिलता है जब यह घर में सही स्थान पर लगाया जाए। अधिकांशतः लोग नहीं जानते कि तुलसी का पौधा कहाँ लगाएँ। अगर आप भी उनमें से एक हैं और आप भी नहीं जानते कि तुलसी का पौधा कहाँ लगाएँ तो आज हम आपको बताएँगे कि तुलसी का पौधा कहाँ लगाएँ।



बहुत से लोग तुलसी के पौधे को जमीन में ही लगा देते हैं। आप ऐसी गलती न करें इसे हमेशा घर के आँगन में थोड़ा ऊँचाई पर ही लगाना चाहिए। इसके लिए आप अपने घर के आँगन में एक छोटा सा ऊँचा चबूतरा भी बनवा सकते हैं। घर के आँगन में तुलसी के पौधे को ऐसे स्थान पर लगाना चाहिए जहाँ सुबह होते ही घर के सदस्यों की नजर इस पर पड़ सके। तुलसी के पौधे को कभी भी छत पर नहीं रखना चाहिए, यदि वहाँ कोई रहता न हो। तुलसी के पौधे को स्वच्छ स्थान पर ही लगाना चाहिए। गन्दगी होने पर तुलसी का पौधा सूख या मुरझा सकता है। 

तुलसी का पौधा किस दिन लगाएँ :-



अगर आपके मन में प्रश्न उठ रहा है कि तुलसी का पौधा किस दिन लगाएँ तो आज हम आपको बताएँगे कि तुलसी का पौधा किस दिन लगाना चाहिए। वैसे तो अच्छे कार्य को किसी भी दिन किया जा सकता है। पेड़-पौधे लगाना अच्छी ही बात है। फिर भी यदि शास्त्रों की बात की जाए तो तुलसी के पौधे को रविवार के दिन लगाना शुभ है। अब आपको पता चल गया होगा कि तुलसी का पौधा किस दिन लगाना चाहिए।

तुलसी का पौधा कब लगाना चाहिए :-



तुलसी का पौधा कब लगाना चाहिए। जिससे हमारा तुलसी का पौधा सूखे नहीं। वैसे तो तुलसी का पौधा का सूखना अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है कि तुलसी का पौधा लगाने के बाद जल्दी ही सूख जाता है। ऐसे में हमारे मन में यह सवाल उठता है कि आखिर तुलसी का पौधा कब लगाना चाहिए जिससे हमारा तुलसी का पौधा सूखे नहीं।



आज हम आपको तुलसी का पौधा लगाने की विधि बताएँगे जिससे आपकी यह समस्या समाप्त हो जाएगी कि तुलसी का पौधा कब लगाना चाहिए। तुलसी का पौधा तब लगाना चाहिए जब अधिक गर्मी या अधिक सर्दी न हो। अधिक गर्मी या अधिक सर्दी में तुलसी का पौधा लगाने से यह कभी-कभी सूख जाता है। इसे आप बरसात के समय लगा सकते हैं

तुलसी का पौधा सूखना :-



जिस तरह से तुलसी का पौधा लगाना घर के लिए शुभ होता है उसी तरह से तुलसी के पौधे का सूखना घर के लिए अशुभ होता है। कभी-कभी हमारे ध्यान रखने के बावजूद तुलसी का पौधा सूख जाता है। माना जाता है तुलसी के पौधे का सूखना किसी आने वाली मुसीबत का संकेत है। लेकिन इसमें घबराने जैसी कोई बात नहीं है तुलसी के पौधे के सूखने का कारण अनुकूल वातावरण का न मिल पाना भी हो सकता है।

तुलसी का पौधा सूख जाने पर क्या करे :-



आज हम आपको बताएँगे कि यदि घर में तुलसी का पौधा सूख जाए तो क्या करना चाहिए। यदि घर में तुलसी का पौधा सूख जाए तो उसे किसी पवित्र नदी में प्रवाहित कर देना चाहिए और घर में कोई दूसरा तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। सूखे हुए तुलसी के पौधे को अधिक समय तक घर में नहीं रखना चाहिए क्योंकि सूखा हुआ तुलसी का पौधा घर में होने वाली बरकत में वाधा उत्पन्न करता है।

तुलसी का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए :-



अगर हम वास्तु-शास्त्र की बात करें तो वास्तु-शास्त्र में दिशा का बहुत महत्व है। वास्तु के अनुसार घर की हर एक वस्तु की एक निश्चित दिशा होती है। यह बात पेड़-पौधों पर भी लागू होती है। वास्तु-शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा उत्तर, उत्तर-पूर्व या पूर्व दिशा में ही लगाना चाहिए। माना जाता है कि इस दिशा में लक्ष्मी जी का वास होता है। अगर आप घर में तुलसी के पौधे को इस दिशा में लगाते हैं तो आपको निश्चित ही सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे।

तुलसी का पौधा कैसे लगाएँ :-



अगर आप तुलसी का पौधा लगाने की विधि नहीं जानते तो हम यहाँ तुलसी का पौधा लगाने की विधि बता रहे हैं। वैसे तो तुलसी का पौधा जमीन में ही लगाना चाहिए। यदि आपके यहाँ यह सम्भव न हो तो आप तुलसी के पौधे को गमले में भी लगा सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे मिट्टी उपजाऊ ही होनी चाहिए। अगर आप तुलसी के पौधे को किसी दूसरी जगह से खोदकर अपने यहाँ लगा रहे हैं तो पौधे को मिट्टी में उतना ही दबाएँ, जितना वह पहले मिट्टी के नीचे दबा था। अब आप जान गए होंगे कि तुलसी का पौधा कैसे लगाएँ। 

तुलसी का पौधा सपने में देखना :-



बहुत से लोग जानना चाहते हैं कि तुलसी का पौधा सपने में देखना कैसा होता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि तुलसी का पौधा सपने में देखना कैसा होता है तो आज हम आपको बताएँगे कि तुलसी का पौधा सपने में देखना कैसा होता है। तुलसी का पौधा सपने में देखना शुभ माना गया है। अगर आप तुलसी का पौधा सपने में देखते हैं तो माना जाता है कि आपको जल्द ही धन-लाभ होने वाला है।



                           

No comments:

Post a Comment