इंसान के जीवन पर वास्तु शास्त्र का महत्वपूर्ण प्रभाव होता है ओर अगर वास्तु उपाय का पालन किया जाए तो अनावश्यक हानि और दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है। घर में वास्तु नियमों के पालन करने से नकारात्मकता दूर रहती है और सकारात्मक उर्जा का प्रभाव बनता है।
वास्तु की सहायता से घर पर आने वाली या होनी वाली परेशानियों को दूर किया जा सकता है। घर का वास्तु ठीक करने के लिए लोग तरह-तरह के वास्तु उपाय करते है पर उपाय को पहले जानना बेहद जरूरी है क्योकि अगर उपाय को सही ढंग से ना किया जाए तो उसका असर नहीं होता या फिर उपाय अच्छे परिणाम देने के बजाय गलत परिणाम देता है।
मनी प्लांट का वास्तु उपाय :-
वास्तु के अनुसार मनी प्लांट वास्तु उपाय घर रखना बेहद शुभ मान जाता है। ये घर में धन की आवक बढ़ाता है और दुःख परेशानियां दूर करता है। आपको बहुत से घरों में मनी प्लांट लगे हुए मिल जायेंगे पर गौर करेंगे तो मालूम पड़ेगा की बहुत काम लोग ही मनी प्लांट के उपाय का लाभ ले पाते है।
वास्तु उपाय के अनुसार मनी प्लांट को घर में लगाने के लिए दिशा ज्ञान होना आवश्यक है साथ ही इसका बेहद ख्याल भी रखना पड़ता है। मनी प्लांट के पौधे को हमेशा पूर्व या उत्तर दिखा की तरफ रखें। मनीप्लांट का दूसरा नियम ये कहता हैं कि इसे समय-समय पर पानी देते रहना चाहिए।
आपको किसी भी हाल में इसे सूखने नहीं देना हैं। यदि पानी की कमी की वजह से ये सुख जाता हैं तो आपके घर पैसो की कमी आने लगती हैं। इन दिशाओं में रखने पर मनी प्लांट बेहद उत्तम फल दायी है। आप जब भी वास्तु उपाय मनीप्लांट लगाए तो उसकी पत्तियां और बेले नीचे की तरफ लटकना नहीं चाहिए।
इससे आपका पैसा आने की बजाए जाने लगता हैं। इन पत्तियों को ऊपर की ओर बढ़ना चाहिए। इसके लिए आप एक रस्सी की सहायता से इसकी बेलों को ऊपर चढ़ा सकते हैं। इन नियमों के पालन के बाद आपको एक और ख़ास बात ध्यान में रखनी है।
जब भी आप वास्तु उपाय में मनीप्लांट को पानी दे तो उसके बाद उसके सामने चार अगरबत्ती घुमा दे। इसमें से दो अगरबत्ती को वहीं मनीप्लांट के पास रहने दे और बाकी कि दो अगरबत्ती आप लक्ष्मी जी की प्रतिमा के सामने लगा दे। ऐसा करने से घर में कभी धन की कमी नहीं होगी और आय के नए रास्ते खुलेंगे।



No comments:
Post a Comment