Buy Fast Growing Plants

Buy Fast Growing Plants
Buy Fast Growing Plants

Thursday, September 6, 2018

आइये जाने कौन सा है वह पौध जो आपको रातों-रात बना सकता है अमीर


आमतौर पर घरों में हम पेड़-पौधे  इसलिए लगाते हैं क्योंकि इनसे घर की सुन्दरता बढ़ जाती है। यदि हम आपसे कहें कि कुछ पौधे ऐसे भी होते हैं जो घर की सुन्दरता बढ़ाने के साथ-साथ आप की किस्मत को भी चमका सकते हैं तो शायद आप इस पर विश्वास नहीं करेंगे। वास्तु-शास्त्र के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिनको घर में लगाने से हमारी किस्मत बदलते देर नहीं लगती। ऐसे ही पौधों में से एक पौधा है- मोरपंखी का पौधा। आज हम आपको मोरपंखी के पौधे के सम्बन्ध में कुछ ऐसी बातें बताएँगे, जिनको शायद आप नहीं जानते होंगे।




मोरपंखी के फायदे :-



मोरपंखी के पौधे के सम्बन्ध में मान्यता है कि इस पौधे को हमेशा जोड़े में ही लगाना चाहिए। वास्तु-शास्त्र के अनुसार कुछ पौधे ऐसे होते हैं जिनको सदैव जोड़े में ही लगाना चाहिए। मोरपंखी का पौधा उनमे से एक है। यदि आप मोरपंखी के पौधे को जोड़े में लगाते हैं तो आपका घर खुशियों से भर जाएगा और घर में आने वाली समस्त परेशानियाँ पल भर में ही दूर हो जाएँगी।



अधिकांश लोग इस पौधे को केवल एक सजावटी पौधे के रूप में ही लगाते हैं। वह इस पौधे को एक सजावटी पौधे के रूप में ही जानते हैं, जबकि वास्तविकता में ऐसा नहीं है। लोग इसके औषधीय गुणों से अनजान होते हैं। मोरपंखी का पौधा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसके इसी गुण के कारण होम्योपैथी में इससे औषधियों का निर्माण किया जाता है। यही कारण है कि जिस घर में यह पौधा लगा होता है, वहाँ कोई बीमार नहीं रहती है या यूँ कहें कि वहाँ रोगों के पनपने की संभावना काफी कम हो जाती है।



पहले मोरपंखी का पौधा केवल अमीरों के यहाँ ही देखा जाता था। लेकिन अब यह कई घरों में देखने को मिल जाता है। इस पौधे के सम्बन्ध में मान्यता है कि जिस घर में यह पौधा होगा, वहाँ गरीबी कभी ठहर नहीं सकती क्योंकि मोरपंखी के पौधे को बहुत ही सौभाग्यशाली पौधा माना जाता है। बड़ी-बड़ी हस्तियों ने भी इसके चमत्कार का अनुभव किया है और कई साक्षात्कारों में इस पौधे के चमत्कार का जिक्र भी किया है।



जिन लोगों के ऊपर राहु की दशा चल रही हो अर्थात जिनका राहु अच्छा नहीं चल रहा हो, उनको मोरपंखी का पौधा अपने घर में अवश्य लगाना चाहिए। मोरपंखी का पौधा घर में लगाने से राहु बहुत ही जल्द आपके अनुकूल हो जाएगा, जिससे आपके न बनने वाले कार्य भी शीघ्र ही बनना शुरू हो जाएँगे।




मोरपंखी के पौधे की देखभाल :-



बहुत से लोग पूँछते हैं कि मोरपंखी का पौधा कहाँ लगाएँ। मोरपंखी का पौधा ऐसे स्थान पर लगाएँ जहाँ इसको पर्याप्त धूप मिल सके क्योंकि मोरपंखी का पौधा पर्याप्त धूप में अच्छी तरह से विकसित होता है। इसे घर के मुख्य द्वार पर आमने-सामने लगाना चाहिए। माना जाता है कि यदि घर के मुख्य द्वार पर मोरपंखी का पौधा लगा होगा तो घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाएगी और घर खुशियों से भरा रहेगा।



मोरपंखी के पौधे के सम्बन्ध में यह अवश्य ध्यान रखें कि मोरपंखी का पौधा एक ऐसा पौधा है जिसे पानी की अधिक आवश्यकता होती है। गर्मियों में इसे दिन में 3 बार तक पानी देने की आवश्यकता होती है, नहीं तो आपका मोरपंखी का पौधा सूख जाएगा। यदि आपका मोरपंखी का पौधा सूख जाए तो गमले में तुरंत दूसरा मोरपंखी का पौधा लगाना चाहिए।




                                      

No comments:

Post a Comment