Buy Fast Growing Plants

Buy Fast Growing Plants
Buy Fast Growing Plants

Thursday, September 27, 2018

हर बीमारी में है असरदार अगर आपको पता चलेगा इस फल के फायदे तो आप खाने लगेंगे हर दिन ये फल



आंवला प्रकृति की ओर से हमें दिया गया एक तोहफा है आंवला को सबसे अधिक आयुर्वेदिक घटको से पूर्ण माना जाता है। आंवला के फायदे भोजन और दवा दोनों है। जो बहुत गुणकारी है। आंवला शब्द खट्टा का उल्लेख करता है, इसे खाने से आँखों की रोशनी बढती है, बालों का झाड़ना बंद होता है। आयुर्वेद की दुनिया में आंवला का एक महत्वपूर्ण स्थान है, जिसे बहुत सी बीमारी को दूर करने के लिए उपयोग किया जाता है। इसका वनस्पति नाम एम्बलोका ऑफिजिनालिस या फ़िलेंथस इम्ब्लिका है। यह जड़ी बूटी एक बहुत ही शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है, उम्र बढ़ने और कैंसर, मधुमेह और हृदय रोग जैसे रोगों को रोकने के लिए एंटीऑक्सिडेंट महत्वपूर्ण हैं।


आंवला के फायदे में इसमें मौजूद तत्व पेट में होने वाली गैस, एसिड की परेशानी दूर करते है, इसके खाने से दिमाग तेज होता है, दिल व फेफड़े मजबूत होते है, स्किन की परेशानी दूर होती है, शरीर से विषेले पदार्थ निकल जाते है, बालों को बढ़ाने अदि मे यह बहुत लाभकारी है। इसके अलावा भी आंवला के बहुत से फायदे होते है।



आइये जानते है आंवला के फायदे, गुण, और लाभ के बारें में :-

आंवला के फायदे और उपयोग -



यह कई बीमारियों के लिए उपचार प्रदान करता है और इसलिए इसका व्यापक रूप से आयुर्वेदिक उपचार में उपयोग किया जाता है।

आंवला के फायदे आँखों की रोशनी बढ़ाने के लिए -



आंवला आँखों की दृष्टि में सुधार लाता है एवं आँखों में जलन और खुजली से राहत प्रदान करता है। शहद के साथ आंवले का रस पीने से दृष्टि में सुधार होता है। अध्ययनों से यह भी पता चला है कि यह अंतर-ओक्यूलर तनाव को कम कर, निकटता और मोतियाबिंद में सुधार करता है।

आंवला के फायदे, लंबे घने और मज़बूत बालों के लिए -



आंवला एक प्राकृतिक बाल टॉनिक है और न केवल यह बालों के विकास को बढ़ावा देता है, यह उन्हें झड़ने से भी बचाता है। आंवला कई बाल के टॉनिकों में प्रयोग किया जाता है क्योंकि यह बाल विकास और बाल रंजकता को बढ़ाता है। ताजा आंवला खाने या बालों की जड़ों पर इसका पेस्ट लगाने से बाल विकास और रंग में सुधार होता है।

आंवला के फायदे त्वचा के लिए -



आंवले के रस में एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो बढ़ती उम्र का असर आपके चेहरे पर नहीं पड़ने देते हैं। इसलिए नियमित रूप से आंवला जूस पीते रहने से आप लम्बे समय तक जवां दिखाई देते हैं। इसके सेवन से आपकी स्किन चमकदार बनती हैं। प्रतिदिन आंवले के रस में शहद मिला कर पीने से आपका चेहरा चमकदार बनता हैं और चेहरे से झाइयाँ ख़त्म होने लगती हैं।

आंवला के फायदे मधुमेह के लिए -



आवला में क्रोमियम तत्व पाया जाता हैं जो शुगर में लाभकारी होता हैं। आवला इंसुलिन होरमोंस को को सुदृढ़ करता हैं और खून में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता हैं। क्रोमियम बीटा ब्लॉकर के प्रभाव को कम करता हैं, जो की ह्रदय के लिए अच्छा होता हैं ह्रदय को स्वस्थ बनाता हैं।आंवला खराब कोलेस्ट्रोल को ख़त्म कर अच्छे कोलेस्ट्रोल को बनाने में मदद करता हैं। आंवला के रस में शहद मिलाकर लेने से शुगर के मरीज को बहुत फायदा होता हैं।

आंवला के फायदे मेटाबोलिक गतिविधि और पाचन क्रिया में -



आंवला मेटाबोलिक क्रियाशीलता को बढाता हैं। मेटाबोलिज्म क्रियाशीलता से हमारा शरीर स्वस्थ और सुखी होता हैं। आंवला भोजन को पचाने में बहुत मददगार साबित होता हैं खाने में अगर प्रतिदिन आवले की चटनी, मुरब्बा, अचार, रस, चूर्ण या चवनप्रास कैसे भी रोजमरा की जिन्दगी में शामिल करना चाहिए। इससे कब्ज की शिकायत दूर होती हैं पेट हल्का रहता हैं। रक्त की मात्रा में बढ़ोतरी होती हैं। खट्टे ढकार आना, गैस का बनाना, भोजन का न पचना, इत्यादि में आंवला के 5 ग्राम पाउडर को पानी में भिगों कर सुबह शाम ले। इससे अम्लीय पित्त के बुरे प्रभाव से छुटकारा मिलता हैं। आंवले में प्रोटीन भी होते हैं। सेलुलर विकास, मांसपेशियों के विकास, और अन्य चयापचय गतिविधियों की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए प्रोटीन आवश्यक है।

आंवला के फायदे गुर्दे के लिए -



आंवला थोड़ा मूत्रवर्धक भी है, जो आवृत्ति और पेशाब की मात्रा बढ़ाता है। मूत्रवर्धक पदार्थ हमारे गुर्दे को स्वस्थ रखने, मूत्र संक्रमण और गर्भाशय में संक्रमण को रोकने के लिए आवश्यक होता है।

आंवला के फायदे बढ़ाये यौन शक्ति -



इसमें विटामिन सी होता हैं जो सेक्स पॉवर को बढ़ाने में सहायता करता हैं। इसलिए आंवला जूस पीने से सेक्स लाइफ और भी अच्छी बन जाती हैं। अगर आप अपनी सेक्स लाइफ को बेहतर बनाना चाहते हैं तो आंवले के रस का सेवन जरूर करे।

आंवला के फायदे मासिक धर्म में होने वाले दर्द के लिए -



हर महीने महिलाओं को होने वाली परेशानी में होने वाले दर्द से आंवला आराम दे सकता है। आंवला में मौजूद मिनिरल्स व विटामिन दोनों मिल कर इस परेशानी को दूर करते है और महिलाओ को होने वाली बैचैनी से आराम देते है। आंवले में मौजूद कुछ खनिज और विटामिन सामूहिक रूप से मासिक धर्म के ऐंठन के उपचार में बहुत उपयोगी होते हैं।

आंवला के फायदे संक्रमण से बचने के लिए -



इसके जीवाणुरोधी और कसैले गुणों के कारण, आंवले शरीर के संक्रमण के खिलाफ रक्षा करते हैं और शरीर की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया में सुधार करते हैं। आंवले में मौजूद विटामिन सी शरीर में सफेद रक्त कोशिका की संख्या में वृद्धि करते हैं।

आंवला ह्रदय की रक्षा के लिए -



दिल की मसल की रक्षा आंवला करता है, जिससे खून का संचालन पुरे शरीर में सही ढंग से होता है। आमला का सेवन करने से कोलेस्ट्रोल भी कम होता है, यह रक्तचाप को नियंत्रण में रखता है और हृदय रोग एवं दिल के दौरे से बचाव करता है।

आंवला वजन कम करने में मदद करता हैं -



आंवले की मदद से आप बहुत ही कम समय में अपना वजन कम कर सकती है। इतनी ही नहीं यह आपकी पाचन शक्ति को बढ़ाने में भी मदद करता है। अगर आपका भी वजन जरुरत से ज्यादा है तो उसे कम करने के लिए आप कुछ दिनो तक सुबह खाली पेट आंवले के जूस या आंवले को खा कर अपने वजन को कम कर सकती है।



                                 

No comments:

Post a Comment