Buy Fast Growing Plants

Buy Fast Growing Plants
Buy Fast Growing Plants

Friday, August 31, 2018

अगर आपको और भी दिखना है सुन्दर तो इस चीज का करे ऐसे प्रयोग


पका हुआ केला निश्चित ही एक प्रसिद्ध फल है जो सभी मौसम में उपलब्ध होता है। केला एक स्वस्थ फल होता है जिसमे विटामिन A,B,C और E का समावेश होता है और साथ ही पोटैशियम, जिंक और आयरन का भी समावेश होता है। केले को अपने दैनिक आहार में शामिल करे और अपने स्वास्थ को स्वस्थ बनाये। क्या आप जानते हो, की केले को सुंदरता की सामग्री की तरह कैसे उपयोग किया जा सकता है? 







आइये जाने केले का उपयोग हम सुंदरता बढ़ाने के लिये कैसे कर सकते है :-

1-  आधा पका हुआ केला ले, उसे मसल दे, और अपने चेहरे और गर्दन पर लगाये उसे 20 से 30 मिनटों तक लगा रहने दे। बाद में उसे हल्के गुनगुने पानी से धो ले। रुखी त्वचा के लिये ये नमी प्रदायक क्रीम की तरह होगा। यदि आपकी त्वचा बहोत ही रुखी और सुखी है तो आप उसमे शहद भी मिला सकते हो। केला चेहरे पर आये काले धब्बो को हटाने में भी सहायक है। 



2-  सूजी हुई आखो को अब अलविदा कहे। आधे केले को अच्छी तरह मसले और उसे अपनी सूजी हुई आँखों पर लगाये। 10 से 15 मिनटों तक एक जगह बैठे रहे, बाद में इसे ठंडे पानी से धो ले। आपकी सुजन गायब हो जाएगी। 



3-  पके हुए केले को अच्छी तरह मसले, उसमे 4 चम्मच निम्बू का रस डाले और अच्छी तरह मिलाये और मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाये। फिर कुछ समय बाद गुनगुने पानी से धो ले। आपको इससे निखरती त्वचा मिलेगी। यह फेस मास्क धब्बो और दागो को कम करने में सहायक होगा। 



4-  पके हुए मसले केले में शक्कर मिलाये और उसे अपने चेहरे पर लगाकर, अच्छी तरह मसाज करे। बाद में अपने चेहरे को धो ले। यह आपके लिये प्राकृतिक स्क्रब क्रीम की तरह काम करेगा। केला प्राकृतिक नमी प्रदायक क्रीम की तरह काम करता है और शक्कर डेड सेल्स को हटाने में सहायक है। 





5-  अवोकेडो और केले की अच्छी तरह मसले, उसे अपनी त्वचा पर लगाये और 30 मिनटों तक लगा रहने दे। बाद में उसे धो ले। यह पैक आपके लिये चेहरा का बुढ़ापा कम करने वाली क्रीम की तरह काम करेगा। 



                                            

No comments:

Post a Comment